होली की हार्दिक शुभकामनाओं सहित 'नवयुग' का 28 फरवरी अंक! मुखपृष्ठ पर लीड स्टोरी 'कांग्रेस में प्राण फूंकने के राहुल गांधी के प्रयत्नों में सबसे बड़ी बाधा उनके गैरजिम्मेदार-बयानवीर राजनेता और निदान!' साथ ही चिरंजीव जोशी 'सरोज' का विशेष सम्पादकीय 'महमूद गजनवी के 'भक्तिकालीन' अवतारों की लूट जारी, चौकीदार गांजे में मस्त-मगन'..और माया मृग Maya Mrig का एक चुटीला व्यंग्य..पिछले चार साल की राजनीतिक कहानी चंद लाइनों में! पृष्ठ 3 पर राजस्थान में साम्प्रदायिक ताकतों के षड्यंत्र पर रौशनी डालता आलेख! पृष्ठ 4 पर केंद्रीय बजट में घोषित स्वास्थ्य बीमा योजना की हकीकत बयां करता विश्लेषण रमेश जैन द्वारा। साथ में मध्य प्रदेश पर आर के शर्मा! पृष्ठ 5 पर रवीश कुमार हैं! पृष्ठ 6 पर एक युवा सशक्त हस्ताक्षर अंशुल कृष्णा के दो व्यंग्य (पद्य और गद्य) को पढ़िए! और 'होली' पर विशेष देश के तीन कालजयी कवि-शायर फणीश्वर नाथ 'रेणु'-जयशंकर प्रसाद-नजीर अकबराबादी की कालजयी होली रचनाएं! पृष्ठ 7 पर होली की तरंग में पकौड़ा आख्यान- साहित्यकार नीलोत्पल मृणाल Ni...